Uttarakhand UCC: उत्तराखंड में यूसीसी को कैबिनेट की मंजूरी

Uttarakhand UCC: उत्तराखंड में यूसीसी को कैबिनेट की मंजूरी

Uttarakhand UCC: उत्तराखंड में यूसीसी को कैबिनेट की मंजूरी

देहरादून।Uttarakhand UCC: उत्तराखंड में धामी सरकार ने रविवार शाम 6 बजे की कैबिनेट मीटिंग में यूनिफॉर्म सिविल कोड पर तैयार किए गए मसौदे को मंजूरी दे दी। यूसीसी ड्राफ्ट सरकार के सामने पेश किया गया था। मीटिंग में उसी ड्राफ्ट पर चर्चा हुई और विधानसभा में पेश करने की मंजूरी दी गई। शनिवार को हुई बैठक में यूसीसी पर चर्चा नहीं हो सकी थी इसलिए ड्राफ्ट को आज हुई कैबिनेट की बैठक में चर्चा के लिए रखा गया था। उत्तराखंड में यूसीसी को लागू करने की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। ऐसे में उत्तराखंड पहला राज्य बन सकता है जहां यूसीसी लागू हो जाएगा। प्रदेश में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने की दिशा में यूसीसी समिति की अध्यक्ष न्यायमूर्ति रंजना प्रकाश देसाई ने मसौदा समिति के सदस्यों के साथ उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को यूसीसी मसौदा रिपोर्ट सौंप दी थी। धामी सरकार ने यूसीसी के लिए 27 मई 2022 को पांच सदस्यीय कमेटी का गठन किया था। ड्राफ्ट को आज की कैबिनेट मीटिंग में पास कर दिया गया है। बिल को अब धामी सरकार 6 फरवरी को विधेयक के रूप में विधानसभा में पेश करेगी। इस सत्र में हम यूसीसी लाएंगे जो भी औपचारिकताएं हैं उन्हें पूरा किया जा रहा है।