अपनी जीभ को सांप से कटवाया! बुजुर्ग शख्स के खतरनाक स्टंट को देख लोग हुए हैरान
सोशल मीडिया पर एक हैरान कर देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक बुजुर्ग को सांप के साथ खतरनाक स्टंट करते हुए देखा जा सकता है.
सोशल मीडिया पर एक हैरान कर देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक बुजुर्ग को सांप के साथ खतरनाक स्टंट करते हुए देखा जा सकता है. इस सात-सेकंड के वीडियो में, व्यक्ति सांप को अपनी जीभ के पास ले जाता है. इसके बाद सांप को व्यक्ति की जीभ पर पूरी ताकत के साथ काटने लगता है. इस दौरान वहां मौजूद लोग उसे प्रोत्साहित करते नजर आ रहे हैं. वहीं, कुछ लोग इस पूरी घटना का वीडियो भी बना रहे हैं. इस खतरनाक स्टंट पर सोशल मीडिया यूजर्स तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.कई लोग इसे बेहद खतरनाक और मूर्खतापूर्ण मान रहे हैं, क्योंकि सांप का काटना जीवन के लिए घातक हो सकता है. सांपों के साथ इस प्रकार की लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है.विशेषज्ञ भी सांपों के साथ खिलवाड़ को खतरनाक बताते हैं और लोगों को इस तरह के स्टंट से दूर रहने की सलाह देते हैं. यह वीडियो लोगों को खतरों के प्रति जागरूक करता है. उम्मीद है कि इस वीडियो को देखने और प्रतिक्रियाएं पढ़ने के बाद लोग जंगली जानवरों के साथ खिलवाड़ नहीं करेंगे.
Newsdesk