दिल्ली में गर्मी का कहर: मई की सबसे गर्म रात ने तोड़ा 15 साल पुराना रिकॉर्ड, IMD ने जारी किया हीटवेव अलर्ट
दिल्ली में गर्मी का कहर: मई की सबसे गर्म रात ने तोड़ा 15 साल का रिकॉर्ड, IMD ने जारी किया हीटवेव अलर्ट देश की राजधानी दिल्ली में गर्मी अब दिन ही नहीं बल्कि रात में भी लोगों को बेहाल कर रही है। बुधवार-गुरुवार की रात दिल्ली ने मई महीने की अब तक की सबसे गर्म रात दर्ज की, जहां न्यूनतम तापमान 31.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार यह पिछले लगभग 15 वर्षों में मई महीने का सबसे अधिक न्यूनतम तापमान है।
इससे पहले 26 मई 2012 को न्यूनतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। लगातार बढ़ती गर्मी और गर्म हवाओं ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है। रात में भी राहत न मिलने से राजधानी के लोगों का हाल बेहाल है।

IMD ने जारी की चेतावनी
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली-एनसीआर में भीषण गर्मी और गर्म रातों को लेकर चेतावनी जारी की है। विभाग के अनुसार जब अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक रहता है और न्यूनतम तापमान सामान्य से काफी ऊपर पहुंच जाता है, तब “गर्म रात” की स्थिति घोषित की जाती है।
कई इलाकों में बढ़ा तापमान
मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 31.9°C दर्ज हुआ रिज क्षेत्र में 30.6°C पालम में 30.5°C लोधी रोड में 29.6°C आयानगर में 27.4°C तापमान रिकॉर्ड किया गया इनमें कई स्थानों पर तापमान सामान्य से 4 से 5 डिग्री अधिक रहा।
अगले दिनों में और बढ़ सकती है परेशानी
मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी तेज गर्मी और लू चलने की संभावना जताई है। विशेषज्ञों ने लोगों को दोपहर में बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त पानी पीने और गर्मी से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी है। दिल्ली में लगातार बढ़ते तापमान ने साफ कर दिया है कि इस बार गर्मी पुराने रिकॉर्ड तोड़ने के मूड में है।

news desk MPcg