Mithun chakaborty health update: मिथुन चक्रवर्ती अस्पताल में भर्ती, सीने में दर्द की थी शिकायत
Mithun chakaborty health update: मिथुन चक्रवर्ती अस्पताल में भर्ती, सीने में दर्द की थी शिकायत
Mithun Chakraborty health update: बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने माने अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को लेकर बड़ी खबर सामने आयी है। अभिनेता को अचानक सीने में दर्द की शिकायत के कारण कोलकाता के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें सुबह करीब 10.30 बजे अस्पताल में भर्ती किया गया। क्योंकि उन्होंने असहज महसूस किया था। उनका इलाज चल रहा है, और उनकी स्वास्थ्य स्थिति चिंता का विषय बनी हुई है। फैंस भी उनकी हेल्थ को लेकर चिंतित हैं, और उनके लिए प्रार्थना कर रहे हैं। 73 वर्षीय मिथुन चक्रवर्ती ने एक फिल्म की शूटिंग से घर लौटने पर बेचैनी व्यक्त की। तुरंत अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। मिथुन चक्रवर्ती को हाल ही में पद्म भूषण पुरस्कार 2024 से सम्मानित किया गया था। अस्पताल के प्रवक्ता ने कहा कि वह देखरेख में हैं। आगे की जानकारी बाद में दी जाएगी।
Newsdesk