मुख्यमंत्री मोहन यादव आज तीन राज्यों के दौरे पर रहेंगे
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज दिल्ली, हरियाणा और उत्तरप्रदेश में जनसभा को सम्बोधित करेंगे
लोकसभा चुनाव 2024 के चुनाव प्रचार के दौरान आज मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव अन्य राज्यों में जनसभा को सम्बोधित करेंगे। जिसमे दिल्ली, हरियाणा और उत्तरप्रदेश शामिल है। डॉ यादव भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में चुनाव प्रचार करेंगे।
बता दे डॉ. यादव आज सुबह लगभग साढ़े 10 बजे नई दिल्ली से हरियाणा के रोहतक में स्थानीय कार्यक्रम में भाग लिए जहा उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के लिए चुनाव प्रचार किए । उसके बाद वे रोहतक लोकसभा की कोसली विधानसभा के बेरली में पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में आयोजित रैली में भाग लिए। जिसके बाद वो दोपहर को उत्तरप्रदेश के झांसी पहुंचकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ रोड शो में भाग लेंगे। शाम को वे पश्चिम दिल्ली लोकसभा में आयोजित जनसभा और रात को उत्तर-पश्चिम दिल्ली में जनसभा को संबोधित करेंगे।जबकि 16 मई को झारखंड, 17 मई को फिर उत्तर प्रदेश, 18 मई को मुंबई और 19 मई को फिर उत्तर प्रदेश में प्रचार करेंगे.
Newsdesk