PM Modi In Ayodhya : पीएम मोदी राम लला की मूर्ति से हटाएंगे पर्दा, लगाएंगे काजल
PM Modi In Ayodhya : पीएम मोदी राम लला की मूर्ति से हटाएंगे पर्दा, लगाएंगे काजल
PM Modi In Ayodhya: 500 सालों के इंतजार के बाद अब अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर तैयार है, और राम लला की प्राण प्रतिष्ठा आज होने जा रही है। अभिजीत मुहूर्त में राम मंदिर गर्भगृह में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस मुख्य अवसर में अयोध्या पहुंच गए हैं।राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के लिए 84 सेकंड का शुभ मुहूर्त है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी गर्भगृह में मौजूद रहेंगे। इस अद्वितीय समय में पिछले सात दिनों से अनुष्ठान में शामिल होने वाले अन्य यजमानों के साथ उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
प्रधानमंत्री मोदी अनुष्ठान के बाद श्री राम लला की मूर्ति से पर्दा हटाएंगे। भगवान राम की आंखों में काजल लगाया जाएगा और उन्हें सोने के वस्त्र पहनाए जाएंगे। पूजा के बाद रामलला को 56 भोग लगाए जाएंगे।
Newsdesk