Haldwani Violence: हल्द्वानी में ढहाये गए मदरसे की जगह पर बनेगा पुलिस थाना
Haldwani Violence: हल्द्वानी में ढहाये गए मदरसे की जगह पर बनेगा पुलिस थाना
Haldwani Violence: उत्तराखंड के हल्द्वानी में हिंसा के बाद अब हालात सामान्य हो रहे हैं। बनभूलपुरा क्षेत्र में कर्फ्यू अभी भी लागू है, और पुलिस-PAC और पैरामिलिट्री फोर्स दिन-रात फ्लैग मार्च कर रहे हैं। स्थिति को नियंत्रित रखने के लिए अतिरिक्त पैरामिलिट्री कंपनियों को भी तैनात किया गया है। इसके साथ ही लॉ एंड ऑर्डर की धारा मेंनटेन की जा रही है। ताकि किसी भी दंगा-फसाद को रोका जा सके। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है। उन्होंने उन मदरसों और नमाज स्थलों के बारे में निर्देश दिया है, जो 'मलिक का बगीचा' में अवैध रूप से बने थे और जिन्हें बुलडोजर से ध्वस्त किया गया था। इन स्थानों पर अब पुलिस थाने की निर्माण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। यह बगीचा बनभूलपुरा थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर में स्थित है। CM धामी के इस आदेश के बाद यहां पुलिस थाने का निर्माण किया जाएगा।
8 फरवरी को 'मलिक का बगीचा' में बने मदरसा और नमाज स्थल को गिराने की घटना में हिंसा की भयावह खबर आई है। उपद्रवियों ने बसों, गाड़ियों तक में पेट्रोल बम हमला किया। जिससे 6 पुलिसकर्मी की मौत हो गई थी। और 139 लोग घायल हो गए। घायलों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती किया गया था। जहां से कई को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दी गई। अब तक 30 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार हिंसा और बवाल करने के आरोप में पुलिस ने अब तक 30 लोगों को गिरफ्तार किया है. अन्य की पहचान कर उनको पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है। बनभूलपुरा क्षेत्र को छोड़कर शेष हल्द्वानी में कर्फ्यू हटाए जाने के बाद प्रशासन ने आवश्यक सेवाओं को सुचारु कर दिया है. बनभूलपुरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को शुरू करने के साथ ही मेडिकल स्टोर भी खुलवा दिए गए, गैस सिलेंडरों की आपूर्ति भी की जा रही है।
Newsdesk