अहमदाबाद के बाद अब 'गोवा' में डूबी नाव, 64 लापता? जानें इस वायरल खबर की असली सच्चाई

अहमदाबाद के बाद अब 'गोवा' में डूबी नाव, 64 लापता? जानें इस वायरल खबर की असली सच्चाई

 सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने लोगों को चौंका दिया है, जिसमें ओवरलोड नाव पानी में पलटती हुई दिखाई दे रही है. दावा किया गया कि यह हादसा गोवा के समुद्र में हुआ है, जिसमें 64 लोग लापता हो गए हैं
. 'एक्स'  यूजर @veergurjar005 ने 14 जून को यह वीडियो शेयर किया था और लिखा कि यह घटना गोवा की है. लेकिन हकीकत इससे बिल्कुल अलग निकली. PTI की फैक्ट चेक टीम ने इस वायरल वीडियो की सच्चाई जांची और पाया कि यह वीडियो भारत का नहीं बल्कि अफ्रीका के कांगो देश का है.

यह नाव हादसा Lake Kivu में हुआ था. उस हादसे में 78 लोगों की मौत हुई थी, न कि गोवा में कोई ऐसी घटना घटी. यह अक्टूबर 2024 की एक दुखद घटना है, लेकिन इसे भारत से जोड़कर गलत अफवाह फैलाई गई.