सीहोर के नर्मदा नदी में डूबने से युवक की मौत
मध्यप्रदेश के सीहोर जिले के नर्मदा नदी में युवक की नहाते समय डूबने से मृत्यु हो गयी है।
मध्यप्रदेश के सीहोर जिले के नर्मदा नदी में युवक की नहाते समय डूबने से मृत्यु हो गयी है।यह मामला सीहोर जिले के भेरुंदा क्षेत्र स्थित नर्मदा नदी के पेडीघाट नीलकंठ का बतया जा रहा है। पुलिस के अनुसार इंदौर जिले के मानपुर निवासी 24 वर्षीय लखन गुजरिया भैरुंदा के किसान मोहल्ला स्थित अपनी ससुराल में पत्नी और बच्चों के साथ आया था। जिसके बाद वह बीते दिन परिवार के सभी लोगो के साथ एकत्रित होकर नर्मदा तट नीलकंठ पहुंचे, जहां पूजा एवं तुलादान का कार्यक्रम होना था। परिवार के सभी लोग कार्यक्रम में व्यस्त थे। इसी दौरान लखन गुजरिया नहाने के लिए पेडीघाट नीलकंठ पहुंचा। नदी में उतरते ही वह सीधे गहरे पानी में चला गया। जिसके बाद उसकी मौत हो गई। हालांकि ,जिस समय यह हादसा घटित हुआ तब गांव के अन्य लोग वहां पर स्नान कर रहे थे।
बाता दे ग्रामीणों ने जब युवक को देखा कि वह पानी से बाहर नहीं निकला है, तो उसे ढूंढने की कोशिश की गयी। वह नदी में बने हुए गहरे गड्ढे के अंदर समा गया था। उसे बमुश्किल पुलिस की मदद से निकाला जा सका। जिसके बाद उसका पंचनामा तैयार किया गया उसके बाद उसे सिविल अस्पताल भैरूंदा लाया गया। वहा उसका पोस्टमार्टम किया गया उसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
Newsdesk