Suhani Bhatnagar Death: 'दंगल' की छोटी बबीता बनीं सुहानी भटनागर का 19 की उम्र में निधन

Suhani Bhatnagar Death: 'दंगल' की छोटी बबीता बनीं सुहानी भटनागर का 19 की उम्र में निधन

Suhani Bhatnagar Death: 'दंगल' की छोटी बबीता बनीं सुहानी भटनागर का 19 की उम्र में निधन

Suhani Bhatnagar Death: अभिनेत्री सुहानी भटनागर जिन्होंने 'दंगल' में चाइल्ड आर्टिस्ट के रुप में काम किया था।19 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। उनका इलाज फरीदाबाद में चल रहा था। खबर है कि गलत इलाज के कारण उनकी मौत हो गई है। उनका अंतिम संस्कार आज फरीदाबाद में होगा। कुछ समय पहले उनके पैर में चोट आई थी।उन्होंने उसका इलाज कराया था।लेकिन इस दौरान इस्तेमाल की गई दवाओं से साइड इफेक्ट होने लगा। उनकी बॉडी में फ्लूइड बनने लगा था। जिसकी वजह से उनकी मौत हो गई। वह दिल्ली के एम्स हॉस्पिटल में भर्ती थीं सुहानी भटनागर ने फिल्म 'दंगल' में छोटी बबीता फोगाट का किरदार निभाया था। उनकी उत्कृष्ट अभिनय की सराहना दर्शकों द्वारा की गई थी। 'दंगल' के बाद सुहानी को टीवी के कई विज्ञापनों में भी देखा गया था। थोड़ी समय बाद उन्होंने एक्टिंग को छोड़ कर पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने का निर्णय लिया था। सुहानी के निधन की खबर फिल्म इंडस्ट्री और उनके प्रशंसकों के लिए एक बड़ा झटका है। सोशल मीडिया पर लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं, और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त कर रहे हैं। सुहानी के असमय चले जाने से फिल्म इंडस्ट्री ने एक प्रतिभाशाली कलाकार को खो दिया है। जिससे उनका असमय जाना एक बड़ा नुकसान है।