Smart City Indore: सातवीं बार देश का सबसे स्वच्छ शहर 'इंदौर' को मिला सर्वश्रेष्ठ स्मार्ट सिटी का पुरस्कार

Smart City Indore: इंदौर ने सातवीं बार देश के सबसे स्वच्छ शहर में अपना स्थान हासिल करने के बाद एक और उपलब्धि प्राप्त की है। इस बार इंदौर को स्मार्ट सिटीज इंडिया अवार्ड्स में सर्वश्रेष्ठ स्मार्ट सिटी का पुरस्कार मिला है। यह सम्मान दिल्ली में हाल ही में संपन्न हुए स्मार्ट सिटीज इंडिया एक्सपो के पुरस्कार समारोह में प्रदान किया गया। 

आपको बता दें कि इंदौर ने हाल ही में सातवीं बार देश के सबसे स्वच्छ शहर का खिताब जीता है, और स्मार्ट सिटीज़ इंडिया अवार्ड्स में भी सर्वश्रेष्ठ स्मार्ट सिटी का पुरस्कार प्राप्त किया है। शहर ने प्रदूषण मुक्त और ग्रीन सिटी बनने के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग को बढ़ावा दिया है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी दिव्यांक सिंह ने पुरस्कार ग्रहण किया। जो शहर को स्वच्छता, नवाचार, अधोसंरचना विकास और परिवहन क्षेत्र में उत्कृष्टता के लिए प्रमोट किया जा रहा है। महापौर परिषद ने भी शहर को सोलर सिटी बनाने का लक्ष्य रखा है, जिसमें घरों की छतों पर सोलर पैनल लगाकर बिजली उत्पादन को बढ़ावा देने का प्रस्ताव है।