भोपाल:नेशनल हाईवे पर सोलर पेंट से रात में भी होगी रोशनी
नेशनल हाईवे के क्षेत्रीय अधिकारी एसके सिंह के अनुसार, इस नवाचार से ट्रैफिक व्यवस्था और दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने में बड़ी मदद मिलेगी। प्रथम चरण में भोपाल बाईपास, सीहोर-इंदौर हाईवे और नर्मदापुरम-भोपाल हाईवे में इसका उपयोग किया जाएगा।
भोपाल। नेशनल हाईवे की सड़कों पर अब सोलर पेंट लगाया जाएगा, जिससे रात में 8 घंटे तक सड़कें जगमगाती रहेंगी। इस पेंट से सोलर ऊर्जा उत्पन्न होगी। नीदरलैंड में इस तकनीक का उपयोग पहले से किया जा रहा है। सोलर पेंट में कैल्शियम और टाइटेनियम ऑक्साइड होते हैं, जो क्रिस्टल संरचना तैयार कर सौर ऊर्जा को बिजली में बदल देते हैं।
नेशनल हाईवे की चयनित सड़कों पर इसे प्रयोग के रूप में लागू किया जाएगा। इस पेंट से वाहन चालकों को वाहन चलाने में आसानी होगी और दुर्घटनाओं में कमी आएगी। पहले सफेद पेंट का उपयोग होता था, जिसे अब सोलर पेंट से बदला जाएगा।

Newsdesk