राजनीति :जातिवाद पर नितिन गडकरी का तीखा प्रहार: "जात-पात की राजनीति को नहीं मानता
सिटीटुडे :केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने हाल ही में एक बयान में जातिवाद की राजनीति करने वाले नेताओं पर तीखा हमला किया है।
सिटीटुडे :केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने हाल ही में एक बयान में जातिवाद की राजनीति करने वाले नेताओं पर तीखा हमला किया है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में वर्तमान में जातिवाद की राजनीति हो रही है और उन्होंने इसे नकारात्मक रूप से देखा। गडकरी ने यह भी बताया कि वह किसी भी तरह के जात-पात को नहीं मानते हैं और जो भी इसके बारे में बात करेगा, उसे वे कड़ी प्रतिक्रिया देंगे।
गडकरी ने अपने संसदीय क्षेत्र में मौजूद 40 फीसदी मुस्लिम वोटरों का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्होंने उन्हें पहले ही साफ कर दिया था कि वे आरएसएस से जुड़े हुए हैं। उन्होंने वोटरों को यह भी कहा कि वोट देने से पहले सोच लें ताकि बाद में पछताना न पड़े। गडकरी ने भरोसा दिलाया कि वे सभी का काम करेंगे, चाहे उन्होंने वोट दिया हो या नहीं।
उन्होंने यह भी कहा कि कोई व्यक्ति जाति के आधार पर बड़ा नहीं होता है और गरीबी, भूखमरी और रोजगार जैसी समस्याएं सभी के लिए समान हैं। गडकरी ने उदाहरण देते हुए कहा कि आवश्यक वस्तुओं की कीमतें, जैसे सिलेंडर, पेट्रोल और डीजल, सभी जातियों और धर्मों के लिए समान हैं।
Newsdesk