Bharat Jodo Nyay Yatra: भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होंगे कमलनाथ

Bharat Jodo Nyay Yatra: भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होंगे कमलनाथ

Bharat Jodo Nyay Yatra: भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होंगे कमलनाथ

भोपाल।Bharat Jodo Nyay Yatra: मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' के मध्यप्रदेश प्रवास के दौरान यात्रा में शामिल होंगे। कांग्रेस की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार 2 मार्च से पार्टी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने छिंदवाड़ा से ग्वालियर पहुंचेंगे। जहां मध्य प्रदेश पहुंचने पर राहुल गांधी का स्वागत करेंगे। और फिर उसी दिन से यात्रा में शामिल रहेंगे। वे पूरी यात्रा के दौरान छह मार्च तक इसी यात्रा में शामिल रहेंगे। ये यात्रा 2 मार्च को राजस्थान के धौलपुर से एमपी के मुरैना में दाखिल होगी। मध्य प्रदेश में पार्टी की यात्रा पांच दिनों की होगी। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी 24 फरवरी से राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होंगी। वह मुरादाबाद से चलकर अमरोहा, संभल, बुलंदशहर, अलीगढ़ हाथरस, आगरा होते हुए फतेहपुर सीकरी तक यात्रा के साथ रहेंगी।

कमलनाथ ने ट्वीट कर कहा ...

मध्यप्रदेश की जनता और कांग्रेस के कार्यकर्ता राहुल गांधी जी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की अगवानी के लिए उत्साहित हैं। अन्याय, अत्याचार और शोषण के खिलाफ हम सबके नेता राहुल गांधी जी पूरे देश में सड़कों पर उतरकर एक निर्णायक लड़ाई का ऐलान कर चुके हैं। मैं मध्यप्रदेश की जनता और कांग्रेस के जाँबाज़ कार्यकर्ताओं से आग्रह करता हूँ कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर राहुल गांधी जी का संबल और साहस बनें। हम और आप मिलकर अन्याय के ख़िलाफ़ जारी इस महाअभियान को अंजाम तक पहुँचायेंगे।