लोक सभा चुनाव के AAP की स्टार प्रचारक होगी सुनीता केजरीवाल,जाने कौन है सुनीता केजरीवाल
आज शाम तक आम आदमी पार्टी गुजरात के स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी करेगी. वही सुनीता केजरीवाल गुजरात में लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार कर सकती हैं.
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल गुजरात में लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार कर सकती हैं. सूत्रों के मुताबिक, आज शाम तक आम आदमी पार्टी गुजरात के स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी करेगी. इसमें सुनीता केजरीवाल का नाम भी होने की संभावना बताई जा रही है. दरअसल, पिछले दिनों आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने एक बैठक की थी. इसमें सुनीता केजरीवाल की भूमिका काफी अहम थी.
गौरतलब हो कि आबकारी नीति घोटाला से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने 21 मार्च की शाम दो घंटे की पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार किया था। तब से वह हिरासत में हैं।वही अब उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल की राजनीति में धीरे-धीरे सहभागिता बढ़ रही है। वह कई बार प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दिल्ली की तिहाड़ जेल से दिल्ली सीएम का मैसेज पढ़ चुकी हैं।
बता दें कि कि गुजरात विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को 12 प्रतिशत मत मिले थे. आप गुजरात की तीसरी सबसे बड़ी पार्टी है. विधानसभा चुनाव में पार्टी के पांच प्रत्याशी पहली चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे थे. अब पार्टी ने गुजरात की 26 सीटों में दो सीटों पर लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी बनाए हैं. पार्टी के नेताओं को इस गुजरात से संसद के लिए प्रतिनिधि चुने जाने की उम्मीद है. फिलहाल, आप नेता दोनों सीटों पर पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में चुनाव प्रचार में जुटे हैं
उल्लेखनीय है कि इस बार लोकसभा चुनाव सात चरणों में सपन्न होंगे। 19 अप्रैल को पहले चरण और एक जून को सातवें आखिरी चरण पर वोटिंग होगी। इसके बाद 4 जून को नतीजों का एलान किया जाएगा।
Newsdesk