पटना में बड़ा हादसा, क्रेन और ऑटो में टक्कर, सात लोगों की मौत

बिहार की राजधानी पटनासे बड़े हादसे की खबर सामने आई है कंकड़बाग थाना क्षेत्र में मेट्रो कार्य में लगी क्रेन और एक ऑटो रिक्शा की टक्कर में करीब सात लोगों की मौत हो गई है.

पटना में बड़ा हादसा, क्रेन  और ऑटो में टक्कर, सात लोगों की मौत

बिहार की राजधानी पटना में आज  एक बड़ा हादासा हो गया। एक क्रेन से ऑटो रिक्शा की टक्कर की वजह से इस हादसे में करीब सात लोगों की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार, यहां के कंकड़बाग थाना क्षेत्र में न्यू बाईपास पर रामलखन पथ मोड़ के समीप क्रेन की टक्कर ऑटो से हो गई थी। ऑटो में आठ लोग सवार थे।बता दे इनमें से चार लोगों की मौत मौके पर ही हो गई। तीन अन्य घायलों ने अस्पताल ले जाने के क्रम में दम तोड़ दिया। वहीं, एक अन्य युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि ऑटो रिक्शा मीठापुर से जीरो माइल की तरफ से जा रहा था, तभी मेट्रो निर्माण कार्य में लगी क्रेन से उसकी टक्कर हो गई। इधर, हादसे से आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया है।

दरअसल  निर्माण कार्य के दौरान लापरवाही बरते जाने के कारण यह हादसा हुआ। पटना मेट्रो के कार्य समय क्रेन के आसपास कोई भी गार्ड मौजूद नहीं था। घटना के बाद बिना किसी को सूचना दिए क्रेन चालक क्रेन लेकर मौके से फरार भी हो गया। वही मौके पर पहुंची पुलिस ने जब घटनास्थल का सीसीटीवी फुटेज देखा गया तो उसमें क्रेन मेट्रो के कार्य कर रही थी। इसी दौरान यह हादसा हो गया।

बता दें कि घटना में मोतिहारी रोहतास नेपाल के लोग पटना जंक्शन से उतरकर ऑटो रिक्शा से जीरो माइल स्थित बस स्टैंड की ओर जा रहे थे। इसी क्रम में राम कृष्ण नगर बाईपास पर यह हादसा हुआ।