Weather Update : मध्य प्रदेश में 48 घंटों में बारिश की संभावना, यलो अलर्ट जारी
City Today : मध्य प्रदेश के मौसम को लेकर बदलाव की संभावना है। गुरुवार को मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, राजधानी भोपाल सहित 24 जिलों में अगले 48 घंटों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। बतादे कि,। बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवाती दबाव के क्षेत्र में 14-15 जुलाई को बारिश की संभावना बढ़ गई है। हालांकि वर्तमान में अलग-अलग स्थानों पर बनी मौसम प्रणालियों के प्रभाव से विभिन्न स्थानों पर हल्की वर्षा होने के आसार हैं। शुक्रवार को रीवा, सागर, जबलपुर, शहडोल संभाग के जिलों में मध्यम वर्षा हो सकती है। शेष क्षेत्रों में हल्की वर्षा होने का अनुमान है।
पिछले 24 घंटों में हुई बारिश :
पिछले 24 घंटों के दौरान गुरुवार को राजगढ़ जिले के जीरापुर में 109 मिमी,बैतूल जिले के घोड़ाडोंगरी में 72 मिमी, दमोह में 33 मिमी,शिवपुरी में 21 मिमी,भोपाल में 15.5 मिमी,पचमढ़ी में 14.2 मिमी,ग्वालियर में 12.4 मिमी,रीवा में 5.2 मिमी,सिवनी में 4.4 मिमी,छिंदवाड़ा और सीधी में 1 मिमी,रायसेन में 0.6 मिमी वर्षा हुई।
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवाती दबाव के क्षेत्र में 14-15 जुलाई तक बारिश की संभावना है। वर्तमान में अलग-अलग स्थानों पर मौसम प्रणालियों के प्रभाव से हल्की बारिश की संभावना है।
Newsdesk