Champions Trophy 2025 : भारतीय टीम के पाकिस्तान जाने की संभावना कम

Champions Trophy 2025 :  भारतीय टीम के पाकिस्तान जाने की संभावना कम

CITY TODAY : चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के आयोजन से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरें सामने आ रही हैं। इस टूर्नामेंट को पाकिस्तान में होने की संभावना है, लेकिन भारतीय क्रिकेट टीम के पाकिस्तान जाने की संभावना काफी कम बताई जा रही है। अनुमान लगाया जा रहा है कि यह टूर्नामेंट एशिया कप की तरह हाइब्रिड मॉडल में आयोजित किया जा सकता है, जिसमें भारतीय टीम के मैच यूएई या श्रीलंका में खेले जा सकते हैं।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) को इस टूर्नामेंट का कार्यक्रम सौंपा था। भारतीय बोर्ड (बीसीसीआई) ने इस कार्यक्रम को लेकर अपनी मंजूरी नहीं दी है, जिसके चलते भारतीय टीम के पाकिस्तान जाने की संभावना पर सवाल उठा है। बीसीसीआई की ओर से इस मुद्दे पर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

चैंपियंस ट्रॉफी के अंतर्गत भारतीय टीम के सभी मैच लाहौर में रखे गए हैं, जिसमें भारत-पाकिस्तान के बीच एक मार्च भी शामिल है। इस मुद्दे पर पीसीबी के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने यह बताया कि चैंपियंस ट्रॉफी के सभी मैच पाकिस्तान में ही होंगे। इस मुद्दे को लेकर आगामी जुलाई के अंत में कोलंबो में होने वाली आईसीसी बोर्ड मीटिंग में बहस होने की संभावना है। इस मुद्दे पर आईसीसी की अधिकारिक घोषणा नहीं की  है। बतादे कि, भारत ने 2012-13 सत्र के बाद से पाकिस्तान के साथ द्विपक्षीय क्रिकेट नहीं खेला है, और 2008 के बाद से भारत ने पाकिस्तान की यात्रा नहीं की है।