आज बजरंगबली स्वरुप में भगवान महाकाल ने भक्तों को दिए दर्शन।

हनुमान जयंती के उत्सव के चलते, महाकाल मंदिर में भगवान महाकाल ने भस्म आरती के दौरान पवन पुत्र हनुमान के स्वरूप में दर्शन दिए.

आज बजरंगबली स्वरुप में भगवान महाकाल ने भक्तों को दिए दर्शन।

 आज महाकाल मंदिर में होने वाली सभी आरतियों में पवनपुत्र हनुमान की उपस्थिति बाबा महाकालेश्वर के श्रंगार में दिखाई दी। दरअसल महाकाल मंदिर के पुजारी राम गुरु ने इस खास उत्सव की जानकारी दी कि महाकालेश्वर मंदिर में सभी महत्वपूर्ण त्योहार धूमधाम से मनाए जाते हैं, जैसे कि रामनवमी पर भगवान महाकाल को राम रूप में सजाया गया और कृष्ण जन्माष्टमी पर वे श्रीकृष्ण के रूप में दर्शन देते हैं। इसलिए, आज हनुमान जयंती पर भगवान महाकाल को बजरंगबली के रूप में सजाया गया।मंगलवार को हनुमान जयंती होने की वजह से भस्म आरती में भगवान महाकाल को मावा, ड्राई फूड, चंदन, केसर आदि से पवन पुत्र हनुमान के स्वरूप में सजाया गया.इसके बाद एक भव्य भस्म आरती का आयोजन किया गया, दरअसल महाकालेश्वर मंदिर में प्राचीन काल से हनुमान जयंती पर भगवान महाकाल पवन पुत्र हनुमान के रूप में दर्शन देते हैं।

वहीं आज हनुमान जयंती के इस पावन अवसर पर भक्तों की भारी भीड़ महाकाल मंदिर में दिखाई दी। दरअसल इस दौरान भक्तों की क़तार भगवान महाकाल के हनुमान स्वरुप को देखने के लिए लगा।भस्म आरती में दर्शन करने पहुंची संगीता सिंह ने बताया कि भगवान शिव और पवन पुत्र हनुमान का भस्म आरती में एक साथ आशीर्वाद मिला है, यह अद्भुत संयोग है. 

दरअसल आपको बता दें कि महाकालेश्वर मंदिर में यह विशेष संयोग अत्यंत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। वहीं इस दौरान मंदिर के पुजारी का कहना है कि ‘भस्म आरती के साथ ही सुबह की भोग आरती, प्रातकालीन आरती, संध्याकालीन आरती एवं रात्रि होने से पहले होने वाली शयन आरती में भी बाबा महाकाल का हनुमान जी के रूप में श्रंगार किया जाता है।