दिल्ली सीएम केजरीवाल से मिलने तिहाड़ जेल पहुंची पत्नी सुनीता और मंत्री आतिशी
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से तिहाड़ जेल में पत्नी सुनीता और मंत्री आतिशी मुलाकात के लिए पहुंचे
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल जेल में बंद है। आज उनसे मिलने उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल और मंत्री आतिशी जेल पहुंची है तिहाड़ प्रशासन ने सीएम केजरीवाल की पत्नी सुनीता को मुलाकात की अनुमति दी है।क्युकी कल रात को तिहाड़ जेल ने मुलाकात रद्द कर दी थी।
दरअसल आम आदमी पार्टी ने जानकारी देते हुए कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल को तिहाड़ जेल में मिलने की अनुमति मिल गई है। आप ने कहा कि जेल प्रशासन ने बीती रात मुख्यमंत्री से मुलाकात की अनुमति नहीं दी थी।वही पंजाब के मुख्यमंत्री भवंत मान कल यानि मंगलवार को केजरीवाल से मुलाकात करेंगे।
बता दे की सुनीता केजरीवाल ने भी दिल्ली में लोकसभा चुनाव को लेकर ताबडतोब रैलियां करनी शुरू कर दी है. उनके रैलियों में हजारों की संख्या में लोग भी शामिल हो रहे है.भले ही केजरीवाल जेल में बंद है ,लेकिन उनकी पार्टी के कार्यकर्ता और उनके समर्थक आयें दिन दिल्ली में उनकी गिरफ़्तारी के विरोध में प्रदर्शन कर रहे है.
आपको बता दे सुप्रीम कोर्ट में आज सीएम केजरीवाल की उस याचिका पर सुनवाई होगी, जिसमें उन्होंने आबाकारी नीति मामले में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा उनकी गिरफ्तारी और उसके बाद रिमांड को चुनौती दी है. केजरीवाल अपनी गिरफ्तारी को राजनीति से प्रेरित बताया है और कहा है कि इसका अनुचित लाभ देश में हो रहे आम चुनावों में सत्ताधारी पार्टी को मिलेगा, जो 'स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव' के सिद्धांतों के खिलाफ है. दावा किया है कि ईडी द्वारा आम आदमी पार्टी और उसके नेताओं को कमजोर करने के प्रयासों का हिस्सा है.
Newsdesk