कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आज ईडन गार्डन में होगा रोमांचक मुकाबला
आईपीएल 2024 में शानदार प्रदर्शन कर रही दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता के बीच आज अपने घरेलू मैदान ईडन गार्डन में होगा रोमांचक मुकाबला।
आईपीएल 2024 का 47वां मैच आज कोलकाता नाईट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा. यह मैच ईडन गार्डंस स्टेडियम में में खेला जाएगा. कोलकाता को पिछले मैच में पंजाब किंग्स से मात मिली थी. वहीं, दिल्ली कैपिटल्स ने 10 रन से मुंबई इंडियंस को हर दिलाई थी.
बता दे दोनों टीमों के बीच IPL में कुल 33 मैच खेले हैं जिसमें KKR ने 17 और DC ने कुल 15 मुकाबले जीते हैं. वहीं एक मुकाबला रद्द हो गया था. वही एक बार फिर कोलकाता की टीम दिल्ली पर भारी पड़ सकती है. होम ग्राउंड पर खेलने का उन्हें फायदा मिल सकता है. प्वाइंट्स टेबल की बात करें तो 8 मैचों में से 5 में जीत हासिल करके कोलकाता की टीम अंकतालिका में दूसरे नंबर पर है. वहीं दिल्ली की टीम 10 में से 5 मुकाबले जीतकर छठे स्थान पर है.
दरअसल, डीसी को इस खेल से पहले चोट की समस्या का सामना करना पड़ रहा है, डेविड वार्नर और इशांत शर्मा चोट के कारण पिछले दो मैच नहीं खेल पाए हैं. इसके बावजूद, वे पांच गेम जीतने में सफल रहे हैं, जिसमें घरेलू मैदान पर मुंबई इंडियंस के खिलाफ उनका पिछला मैच भी शामिल है. पिछले मैच में कोलकाता की टीम दूसरे और दिल्ली की टीम 6 वें स्थान पर है. कोलकाता की टीम ने अब तक 8 मैच खेले हैं. टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 मैच अपने नाम किए हैं. जबकि 3 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. ऐसे ही दिल्ली की टीम ने अब तक 10 मैच खेले हैं. और टीम को सिर्फ 5 मैचों में जीत मिली है, जबकि 5 मैच में हार का मुंह देखना पड़ा।दिल्ली की टीम के लिए आज का मुकाबला काफी अहम होने वाला है.
Newsdesk