Jharkhand: हेमंत सोरेन विधानसभा के बजट सत्र में भाग लेंगे या नहीं? कल आएगा कोर्ट का फैसला

Jharkhand: हेमंत सोरेन विधानसभा के बजट सत्र में भाग लेंगे या नहीं? कल आएगा कोर्ट का फैसला

Jharkhand: हेमंत सोरेन विधानसभा के बजट सत्र में भाग लेंगे या नहीं? कल आएगा कोर्ट का फैसला

Jharkhand news: जमीन घोटाला मामले में जेल में बंद पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की ओर से ईडी की विशेष अदालत में 23 फरवरी से शुरू हो रहे झारखंड विधानसभा के बजट सत्र में शामिल होने की अनुमति मांगी गई है। झारखंड विधानसभा के बजट सत्र में भाग लेने के मामले पर हेमंत सोरेन की अर्जी की सुनवाई कोर्ट ने बुधवार को की। फैसला गुरुवार को आएगा। सोरेन झारखंड के साहिबगंज जिले के बरहेट निर्वाचन क्षेत्र के प्रतिनिधित्व करते हैं। उन्होंने मंगलवार को कोर्ट में अर्जी दाखिल कर विधानसभा के बजट सत्र में भाग लेने की इजाजत मांगी थी। जिसको लेकर महाधिवक्ता राजीव रंजन ने सोरेन की ओर से बहस करते हुए बताया कि बजट सत्र की कार्यवाही अत्यंत महत्वपूर्ण है और उनका भाग लेना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि बजट मनी बिल होता है और विधायक की उपस्थिति-अनुपस्थिति से कार्यवाही प्रभावित होती है।

आपको बता दें कि पूर्व के कुछ फैसलों का हवाला देते हुए हेमंत सोरेन को 5 फरवरी को चंपई सोरेन सरकार के विश्वास मत प्रस्ताव के दौरान विधानसभा में शामिल होने की अनुमति कोर्ट ने दी थी। ईडी ने 31 जनवरी को हेमंत सोरेन को जमीन घोटाले में गिरफ्तार किया था। और वह अभी बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में न्यायिक हिरासत में बंद हैं।