Lok Sabha Elections 2024: अखिलेश ने किया दावा..यूपी में सपा और कांग्रेस के बीच होगा गठबंधन
Lok Sabha Elections 2024: अखिलेश ने किया दावा..यूपी में सपा और कांग्रेस के बीच होगा गठबंधन
Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के गठबंधन पर अखिलेश यादव का बयान सामने आया है। अखिलेश यादव ने मुरादाबाद में मीडिया के साथ बातचीत के दौरान कांग्रेस के साथ गठबंधन की बात की। उन्होंने कहा, "अंत भला तो सब भला... गठबंधन होगा," और सीट शेयरिंग पर कोई विवाद नहीं है। सूत्रों के अनुसार सपा और कांग्रेस के बीच सीट शेयरिंग पर बातचीत हो चुकी है। और इसकी घोषणा आज संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में की जा सकती है। अखिलेश यादव यूपी में कांग्रेस को 17 से 19 सीटें देने की संभावना है।
सीट शेयरिंग पर कोई विवाद नहीं- अखिलेश यादव
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सपा-कांग्रेस गठबंधन को लेकर कहा कि अमेठी और रायबरेली सीट कांग्रेस को देंगे और मुरादाबाद सीट समाजवादी पार्टी के पास ही रहेगी। अखिलेश यादव ने कहा कि कांग्रेस को 17 सीटों तक देने में मेहनत की जा रही है। उन्होंने इसके अलावा कांग्रेस को अधिक सीटें नहीं मिलेंगी बताया। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में 80 लोकसभा सीटें हैं। जिसमें समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच तीन सीटों पर विवाद है। सपा मुरादाबाद बिजनौर और बलिया सीटें कांग्रेस को देने के लिए राजी नहीं है। साथ ही अखिलेश यादव ने दृढ़ता से कहा कि मुरादाबाद सीट पर सपा का अधिकार है। इसलिए किसी भी सीट शेयरिंग को लेकर कोई विवाद नहीं है।जिसके कारण दोनों दलों के बीच गठबंधन पर सहमति नहीं हो पा रही है। लेकिन अखिलेश यादव ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के साथ फोन पर बात की है। और कहा है, कि कोई विवाद की स्थिति नहीं है। आज शाम को गठबंधन की घोषणा होने की संभावना है।आपको बता दें कि समाजवादी पार्टी ने पहले ही 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए अपने 32 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है।
बीजेपी पर लगाए आरोप
अखिलेश यादव ने दृढ़ता से कहा कि मुरादाबाद सीट पर सपा का अधिकार है, और किसी भी सीट शेयरिंग को लेकर कोई विवाद नहीं है। इसे अब तक बातचीत कर लिया गया है। उन्होंने बीजेपी को लेकर कठोर आरोप लगाए कि वह लोकतंत्र को खत्म करने की पार्टी है और अल्पसंख्यकों के अधिकारों को छीन रही है।
Newsdesk