भिंड में युवक को मारी गोली,युवक की हालत गंभीर

पुरानी रंजिश को लेकर भिंड जिले में एक युवक को आज सुबह गोली मार दी गयी ,गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

भिंड में युवक को मारी गोली,युवक की हालत गंभीर

मध्यप्रदेश के भिंड जिले में पुरानी रंजिश को लेकर कुछ लोगों ने एक युवक को आज सुबह गोली मार दी। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को जिला अस्पताल ले जाया गया। लेकिन उसकी हालत को देखते हुए उसे ग्वालियर रैफर कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक थाना देहात क्षेत्र में रहने वाले 22 वर्षीय राघवेंद्र पुत्र महेंद्र शिवहरे सुबह करीब आठ बजे अपने घर के सामने खड़ा था। तभी कुछ लोग वह पहुंचे और उस पर फायरिंग कर दी। फायरिंग में राघवेंद्र को गाली लगी और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया.उसके बाद पुलिस को  पुलिस को सूचना दी। 

बता दे गोली मारने के पीछे पुरानी रंजिश बताई जा रही है , हालांकि अभी पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है,इसपर करवाई शुरू कर दी गयी