JDU Meeting : जेडीयू की बैठक में ललन सिंह ने अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा, नीतीश कुमार बन सकते है नए अध्यक्ष

JDU Meeting : जेडीयू की बैठक में ललन सिंह ने अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा, नीतीश कुमार बन सकते है नए अध्यक्ष

JDU Meeting : जेडीयू की बैठक में ललन सिंह ने अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा, नीतीश कुमार बन सकते है नए अध्यक्ष

नई दिल्‍ली। JDU Meeting: जनता दल यूनाइटेड (JDU) अध्‍यक्ष पद से ललन सिंह ने इस्‍तीफा दे दिया है। जनता दल यूनाइटेड (JDU) अध्‍यक्ष पद से ललन सिंह ने इस्‍तीफा दे दिया है। पार्टी ने ललन सिंह के इस्तीफे को स्वीकार कर लिया है। सूत्रों के अनुसार, जेडीयू के अध्यक्ष ललन सिंह ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में पार्टी प्रमुख के पद के लिए नीतीश कुमार के नाम का प्रस्ताव रखा। जेडीयू में सांगठनिक परिवर्तन को लेकर काफी समय से चर्चाएं चल रही थीं। हालांकि, बैठक से पहले ललन सिंह ने अपने इस्तीफे की खबरों को अफवाह माना था। लेकिन इस्तीफे के बाद अब इस पद के लिए नीतीश कुमार का नाम लिया गया है। परिणामस्वरूप, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पार्टी के नए अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभाल सकते है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और ललन सिंह आज राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में एक साथ शामिल होने के लिए पहुंचे थे। नीतीश कुमार पार्टी कार्यालय पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने उनके लिए जिंदाबाद के नारे लगाए। बैठक के दौरान, ललन सिंह ने अध्यक्ष पद से इस्तीफा देते हुए कहा कि उन्होंने चुनाव में अपनी सक्रियता को देखते हुए अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने का निर्णय लिया है, और वह नीतीश कुमार का नाम अध्यक्ष पद के लिए प्रस्तुत कर रहे हैं। नीतीश कुमार के नाम पर तुरंत सहमति हो गई है।

पिछले कुछ दिनों से मीडिया में एक वर्ग में यह अफवाहें फैल रही थीं। कि ललन सिंह को सहयोगी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) से कथित निकटता के कारण अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के लिए कहा जा सकता है। मीडिया में यह भी दावा किया जा रहा था। कि पिछले साल अगस्त में भाजपा से गठबंधन तोड़ने के बाद नीतीश कुमार फिर से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की ओर मोड़ सकते हैं।