Know Your Army Festival IN UP: CM योगी ने लखनऊ में 'नो योर आर्मी फेस्टिवल' का उद्घाटन किया
Know Your Army Festival IN UP: CM योगी ने लखनऊ में 'नो योर आर्मी फेस्टिवल' का किया उद्घाटन
Know Your Army Festival IN UP: उत्तर प्रदेश के लखनऊ में सेना दिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार से छावनी स्थित सूर्या खेल परिसर में भारतीय सेना के हथियारों की प्रदर्शनी लगाई गई है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस अवसर पर 'Know Your Army Festival' का उद्घाटन किया। ये प्रदर्शन तीन दिनों के लिए लगाई गई है। इस मेले में टी 90 टैंक, टी 70 टैंक और आर्टिलरी गन के-9 वज्र के अलावा भी, आर्टिलरी गन्स, स्वाथी वेपन लोकेटिंग रडार, 155 एमएम आर्टिलर गन जैसी विभिन्न उपकरण प्रमुख रूप से दिखाए जाएंगे। इसके अलावा, यूनिफॉर्म, अधुनिक मशीन गन, पिस्टल, रॉकेट लॉन्चर, और अन्य सुरक्षा से जुड़े उपकरण भी प्रदर्शित किए जाएंगे।
साथ ही एंट्री के लिए इस प्रदर्शन में निर्धारित की गई टाइमिंग है, जिसके अनुसार प्रदर्शनी सुबह के 10 बजे से शाम के 4 बजे तक खुली रहेगी। यह अवधि के दौरान किसी को भी प्रदर्शनी में प्रवेश की अनुमति होगी। इस प्रदर्शनी का आयोजन 7 जनवरी तक किया जाएगा। कार्यक्रम में मध्य कमान के आर्मी कमांडर भी उपस्थित रहेंगे। साथ ही, हेल्पडेस्क भी तैयार किया गया है, जिसके द्वारा युवा हेल्प डेस्क पर जाकर जोनल रिक्रूटमेंट ऑफिस लखनऊ से सेना भर्ती के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। हेल्पडेस्क पर युवाओं को अग्निवीर बनने से लेकर एनडीए परीक्षा, सीडीएस परीक्षा के जरिए सेना में भर्ती होने तक की जानकारी दी जाएगी।
न्यूज एजेंसी ने इस उत्सव के संबंध में एक वीडियो साझा किया है, जिसमें सीएम योगी बंदूक के साथ दिख रहे हैं। मुख्यमंत्री ने इस उत्सव में मौजूद बच्चों के साथ बातचीत की है, और एक्स में लिखा है, 'लखनऊ में आज से आयोजित तीन दिवसीय 'Know Your Army Festival-2024' के उद्घाटन कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ। इस समारोह के माध्यम से हमारे युवाओं को भारतीय सेना को जानने और उनके शौर्य व पराक्रम से साक्षात्कार का अवसर प्राप्त होगा। इस समारोह के लिए भारतीय सेना को हृदय से बधाई!'
Newsdesk