सीमा, सरस्वती, स्वीटी के नाम से किया हरियाणा में मतदान, ब्राजीलियन मॉडल ने डाले 22 वोट, राहुल गांधी ने फोड़ा हाइड्रोजन बम, बीजेपी और EC पर लगाएं आरोप

सीमा, सरस्वती, स्वीटी के नाम से किया हरियाणा में मतदान, ब्राजीलियन मॉडल ने डाले 22 वोट, राहुल गांधी ने फोड़ा हाइड्रोजन बम, बीजेपी और EC पर लगाएं आरोप

ahul Gandhi's Allegations:

 लगातार वोटी चोरी के मुद्दे पर बीजेपी (BJP) की सरकार और चुनाव आयोग (Election Commission) को राहुल गांधी (Rahul Gandhi) निशाना बना रहे है. अब उन्होंने हरियाणा चुनाव(Haryana Elections) को लेकर बीजेपी और चुनाव आयोग पर बड़े आरोप लगाएं है. राहुल गांधी ने हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर बीजेपी और चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने दावा किया कि राज्य में बड़े पैमाने पर 'वोट चोरी' हुई है और लगभग 25 लाख फर्जी वोट डाले गए.जो कुल मतदाताओं का करीब 12% हिस्सा हैं.

दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए राहुल गांधी ने कहा, 'हरियाणा में कुल 2 करोड़ मतदाता हैं, जिनमें से 25 लाख फर्जी हैं. हमारी टीम ने 5.21 लाख डुप्लीकेट वोटर एंट्री पकड़ी हैं. यानी हर आठवां वोटर फर्जी है. उन्होंने कहा कि ये सब कांग्रेस (Congress) की जीत को हार में बदलने की सोची-समझी साजिश. के तहत किया गया