Bhojpuri Song Ghungroo: अक्षरा सिंह ने नये भोजपुरी गाने 'घुंघरू'से बिखेरा अपना जलवा

Bhojpuri Song Ghungroo: अक्षरा सिंह ने नये भोजपुरी गाने 'घुंघरू'से बिखेरा अपना जलवा

Bhojpuri Song Ghungroo: अक्षरा सिंह ने नये भोजपुरी गाने 'घुंघरू'से  बिखेरा अपना जलवा

Bhojpuri Song Ghungroo: अक्षरा सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री में काफी ज्यादा पॉपुलर है। इतना ही नहीं एक गाने और फिल्म के लिए तगड़ी फीस भी वसूलती हैं। इनके गाने रिलीज होते ही मिनटों में वायरल हो जाते हैं. गानों और फिल्मों के अलावा अक्षरा रील्स को लेकर भी काफी चर्चा में रहती हैं। और अब अक्षरा सिंह ने हाल ही में अपना नया गाना "घुंघरू" रिलीज किया है। जिसके बाद एक बार फिर से चर्चा में आ गई है।

 जिसमें उन्होंने अपनी शानदार अदा और डांस से जलवा बिखेरा है। गाने के लिरिक्स आजाद सिंह ने लिखे हैं, और मुदस्सर खान ने इसे डायरेक्ट किया है। यह गाना टी सीरीज भोजपुरी यूट्यूब चैनल पर देखा जा सकता है, और आपकी दिल को छूने का काम करेगा।

इस वीडियो में अक्षरा रेड कलर की ड्रेस पहनकर कई लोगों के साथ स्टेज पर डांस करती हुई नजर आ रही हैं. इस गाने के बोल हैं- घुंघरू। ये गाना रिलीज होते ही मिनटों में वायरल हो गयाइस गाने में अक्षरा दिल के टूटने की दुखभरी कहानी सुना रही हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर करके लिखा, "एक और गाना रिलीज हो गया है, मोहब्बत की कहानी मेरी जुबानी। आज कैमरे के सामने, मेरे टूटे दिल की कहानी को सुनाती हूँ।