जंतर-मंतर प्रदर्शन पर दिए गए बयान के बाद अब कंगना रनौत के नए वीडियो ने सोशल मीडिया पर बहस तेज कर दी है।
अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनौत एक बार फिर अपने बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। जंतर-मंतर प्रदर्शन में शामिल कुछ युवाओं को लेकर दिए गए ‘गटर ट्रैश’ (Gutter Trash) वाले बयान के बाद अब उनका एक और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो में कंगना रनौत ने शादी के लिए धर्म परिवर्तन करने वाली कुछ अभिनेत्रियों पर टिप्पणी की है। साथ ही उन्होंने हिंदू बेटियों के लिए समानता की मांग भी उठाई है। उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर पक्ष और विपक्ष में बहस शुरू हो गई है।
कंगना रनौत अक्सर सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक मुद्दों पर अपनी बेबाक राय रखती हैं। यही वजह है कि उनके बयान अक्सर चर्चा का विषय बन जाते हैं। इस बार भी उनके ताजा बयान पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कुछ लोग उनके विचारों का समर्थन कर रहे हैं, जबकि कई यूजर्स उनकी टिप्पणी की आलोचना भी कर रहे हैं।
फिलहाल कंगना के इस बयान को लेकर सोशल मीडिया पर बहस जारी है। इस मुद्दे पर संबंधित अभिनेत्रियों या अन्य पक्षों की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
news desk MPcg