PM Modi : संजय राउत को बड़ी राहत, राजद्रोह का आरोप हटाया गया

PM Modi :संजय राउत को बड़ी राहत, राजद्रोह का आरोप हटाया गया

PM Modi : संजय राउत को बड़ी राहत, राजद्रोह का आरोप हटाया गया

PM Modi: महाराष्ट्र पुलिस ने शिवसेना (यूबीटी) के मुखपत्र "सामना" के कार्यकारी संपादक संजय राउत के खिलाफ लगाए गए राजद्रोह के आरोप को हटा दिया है। इसके पीछे बीजेपी की शिकायत पर आधारित था, जिसमें राउत को "सामना" के कॉलम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ टिप्पणी करने का आरोप था। पुलिस ने कहा कि कानूनी सलाह और राय लेने के बाद आरोप हटाया गया है और मामले की जांच जारी है।

एक अधिकारी ने मंगलवार को यह बताया कि महाराष्ट्र पुलिस ने "सामना" के कार्यकारी संपादक संजय राउत के खिलाफ राजद्रोह के आरोप को हटा दिया है। संजय राउत शिवसेना (यूबीटी) के नेता हैं और "सामना" के कार्यकारी संपादक भी हैं। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने कानूनी राय लेने और परामर्श करने के बाद राउत के खिलाफ लगाए गए राजद्रोह के आरोप को हटा दिया गया है। पुलिस अधिकारी ने कहा, ह्यह्यमामले में कानूनी राय लेने के बाद, पुलिस ने मामले से राजद्रोह का आरोप हटाने का फैसला किया। यवतमाल जिले की पुलिस ने 11 दिसंबर को शिवसेना (यूबीटी) के राज्यसभा सदस्य को 'सामना' में प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ कथित टिप्पणी को लेकर मामला दर्ज किया था। यहां राउत के खिलाफ धारा 124 (ए) (राजद्रोह), 153 (ए) (धर्म, नस्ल, जन्म स्थान, निवास, भाषा आदि के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच शत्रुता को बढ़ावा देने), धारा 505 (2) (वर्गों के बीच शत्रुता, घृणा या दुर्भावना पैदा करने या बढ़ावा देने वाले बयान) के तहत मामला दर्ज किया गया था।