Bihar Assembly Speaker Election: बिहार विधानसभा के स्पीकर बनें BJP विधायक नंद किशोर यादव
Bihar Assembly Speaker Election: बिहार विधानसभा के स्पीकर बनें BJP विधायक नंद किशोर यादव
Bihar Assembly Speaker Election: बिहार में सोमवार को गरमा-गरमी के माहौल के बीच एनडीए सरकार ने विश्वास मत हासिल कर लिया। इसके बाद विधानसभा के अध्यक्ष का चुनाव होने की चर्चा बढ़ी। क्योंकि स्पीकर का पद रिक्त है। बीते सोमवार (12 फरवरी) को पहले के विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी पर अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था।अविश्वास प्रस्ताव में 125 विधायकों ने उनके खिलाफ वोट किया था। और अवध बिहारी चौधरी को हटाया गया था। इसलिए अगले स्पीकर को लेकर चर्चा बनी हुई है। भाजपा के वरिष्ठ नेता और विधायक नंद किशोर यादव को विधानसभा के अध्यक्ष के रूप में चुनावित होने की संभावना है। इसके बाद एनडीए ने यह घोषणा की है, कि वही यादव विधानसभा के अध्यक्ष बनेंगे। यादव ने आज नामांकन भी किया। फ्लोर टेस्ट के बाद भाजपा के वरिष्ठ नेता ने यह बताया कि पार्टी ने यादव को अध्यक्ष पद के लिए मंगलवार को नामांकन दाखिल भरवाने का निर्णय लिया है। ऐसे में यादव को विधानसभा अध्यक्ष चुना जाना तय माना जा रहा। आपको बता दें कि एनडीए में बीजेपी और जेडीए के साथ समझौता है कि बिहार विधानसभा में सीएम जेडीयू का होगा और स्पीकर बीजेपी का। इस समझौते के अनुसार नंद किशोर बिहार विधानसभा के अध्यक्ष बनेंगे।
Newsdesk