Rahul Gandhi on Farmers Protest: किसानों के दिल्ली मार्च पर राहुल गांधी बोले- सत्ता में आते ही बनाएंगे MSP पर कानून

Rahul Gandhi on Farmers Protest: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एक जनसभा को संबोधित किया। जहां उन्होंने किसानों के प्रदर्शन को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, आज किसान दिल्ली की ओर मार्च कर रहे हैं। उन्हें रोका जा रहा है, उन पर आंसू गैस के गोले छोड़े जा रहे हैं... वो क्या कह रहे थे? वे सिर्फ अपने परिश्रम का फल मांग रहे हैं। भाजपा सरकार ने एमएस स्वामीनाथन को भारत रत्न देने की घोषणा की लेकिन वे एमएस स्वामीनाथन की कही गई बात को लागू करने के लिए तैयार नहीं हैं। उन्होंने अपनी रिपोर्ट में स्पष्ट रूप से उल्लेख किया।कि किसानों को वास्तव में एमएसपी का कानूनी अधिकार दिया जाना चाहिए। लेकिन बीजेपी सरकार ऐसा नहीं कर रही... जब भारत सरकार सत्ता में आएगी, तो हम भारत के किसानों को एमएसपी की गारंटी देने वाला (कानून) देंगे। स्वामीनाथन रिपोर्ट में जो कहा गया है, हम उसे पूरा करेंगे।”