Bihar news: आखिर नीतीश ने ऐसा क्या किया कि उनके धुर विरोधी भी मुरीद हो गए
Bihar news: आखिर नीतीश ने ऐसा क्या किया कि उनके धुर विरोधी भी मुरीद हो गए
रांची। बिहार में सरकार किसी की भी बने मुख्यमंत्री तो नीतीश कुमार ही रहेंगे। पिछले कई सालों से ऐसा ही चल रहा है। ये नीतीश की लोकप्रियता कही जा सकती है या सियासी सौदेबाजी। नीतीश के इस अंदाज से उनके विरोधी भी उनकी तारीफ कर रहे हैं। वर्तमान समय में नीतीश की राजनीति की तारीफ इंडी गठबंधन में शामिल जेएमएम के वरिष्ठ विधायक मथुरा महतो ने की है। टुंडी से तीन बार विधायक और दो बार मंत्री रहे मथुरा प्रसाद महतो ने कहा कि नीतीश ने अपनी राजनीति में खुद को स्थिर बनाए रखा है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि नीतीश कुमार पलटूराम नहीं हैं, बल्कि उनके साथ समय समय पर आनेवाले दल पलटूराम रहे हैं। जेएमएम विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने नीतीश कुमार की तारीफ करते हुए कहा कि आज की राजनीति में बीजेपी और राजद दोनों जदयू के नीतीश कुमार के साथ जुड़ना चाहते हैं। जबकि बीजेपी और राजद दोनों दलों के विधायक जदयू से काफी ज्यादा है। फिर भी नीतीश कुमार के साथ बीजेपी और राजद समय समय पर गठबंधन कर उन्हें मुख्यमंत्री बनाते रहे हैं। गठबंधन के इस नेता ने कहा कि जदयू के पास कम विधायक होने के बावजूद नीतीश कुमार बीजेपी और राजद जैसी बड़ी पार्टियों की पहली पसंद हैं। मथुरा महतो ने कहा कि नीतीश कुमार एक चेहरा हैं जिनके साथ दोनों दल जुड़ना चाहते हैं। उन्होंने बीजेपी और राजद दोनों दलों पर सवाल उठाते हुए पूछा कि आखिर दोनों दल अपने दल का मुख्यमंत्री क्यों नहीं बनाना चाहते
Newsdesk