Reliance Market Cap: मुकेश अंबानी की रिलायंस बनी देश की सबसे पहली 20 लाख करोड़ वाली कंपनी

Reliance Market Cap: मुकेश अंबानी की रिलायंस बनी देश की सबसे पहली 20 लाख करोड़ वाली कंपनी

Reliance Market Cap: मुकेश अंबानी की रिलायंस बनी देश की सबसे पहली 20 लाख करोड़ वाली कंपनी

Reliance Market Cap: मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज एशिया की अग्रणी कंपनियों में से एक बन गई है। जिसकी वैल्यूएशन 20 लाख करोड़ रुपए है। इससे पहले रिलायंस ने जैक मा के अलिबाबा ग्रुप को पीछे छोड़ा है। अब रिलायंस के बाद सबसे बड़ी कंपनी टोयोटा है। जिसकी मार्केट कैप 31 लाख करोड़ रुपए से अधिक है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर ने बाजार के खुलने के दो घंटे में रिकॉर्ड लेवल पर पहुंचा और कंपनी की मार्केट कैप ने नया कीर्तिमान स्थापित किया। ट्रेड पंडितों ने इस तेजी का होने का संकेत दिया था। लेकिन यह इतनी जल्दी होगा। इसका अनुमान नहीं था। मंगलवार को कंपनी के शेयर में करीब दो फीसदी की तेजी देखने को मिली है।

आपको बता दें कि 13 मार्च 2024 का दिन रिलायंस इंडस्ट्रीज के लिए बेहद यादगार और शानदार साबित हुआ। क्योंकि रिलायंस आज शेयर रिकॉर्ड लेवल पर पहुंचा है। जिससे कंपनी की मार्केट कैप नया रिकॉर्ड स्थापित हुआ। शेयर में 1.88% की तेजी देखने को मिली। शेयर की कीमत 2957.80 रुपए पर पहुंची है। एक दिन पहले के मुकाबले शेयर में 2910.40 रुपए की तेजी के साथ ओपन हुआ था। और शेयर 2902.95 रुपए पर क्लोज हुआ था। विशेषज्ञों के अनुसार कंपनी का शेयर जल्द ही 3000 रुपए के स्तर को पार कर जाएगा। लेकिन फिलहाल रिलायंस इंडस्ट्रीज देश की पहली कंपनी बन गई है। सोमवार को रिलायंस इंडस्ट्रीज की वैल्यूएशन में 37 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा का इजाफा देखा गया। जिससे कंपनी की मार्केट कैप 20 लाख करोड़ रुपए पार हुई। इस साल में कंपनी के शेयर में 14% की तेजी देखी गई है। रिलायंस इंडस्ट्रीज की वैल्यूएशन अब 20 लाख करोड़ रुपए से अधिक है। जो कंपनी को देश की सबसे महंगी कंपनी बनाता है। वहीं जैक मा की अलीबाबा ग्रुप की वैल्यूएशन 15 लाख करोड़ रुपए से भी नीचे चली गई है। रतन टाटा की टीसीएस अब अलीबाबा ग्रुप से आगे हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज के बाद जापानी ऑटो कंपनी टोयोटा कामान है।जिसकी मार्केट कैप 31 लाख करोड़ रुपए है।