CM Bhupendra Patel: भूपेन्द्र पटेल ने अहमदाबाद के थलतेज में साईधाम सनातन मंदिर का किया शिलान्यास

CM Bhupendra Patel: भूपेन्द्र पटेल ने अहमदाबाद के थलतेज में साईधाम सनातन मंदिर का किया शिलान्यास

CM Bhupendra Patel:  भूपेन्द्र पटेल ने अहमदाबाद के थलतेज में  साईधाम सनातन मंदिर का  किया शिलान्यास

अहमदाबाद। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने अहमदाबाद के थलतेज में निर्मित होने वाले साईधाम मंदिर का आज शिलान्यास किया। इस अवसर पर महंत मोहनदासजी महाराज तथा पूर्व उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के करकमलों से जब निर्मित होने वाले मंदिर का भूमिपूजन किया गया। तब वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सभी भक्तों ने ‘जय श्री राम’ का जयघोष किया।

आज देश में संस्कृति की पुनर्स्थापना हो रही: भूपेंद्र पटेल 

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में हमारे तीर्थक्षेत्रों, सनातन संस्कृति के आस्था के केन्द्रों का विकास हो रहा है। उन्होंने जोड़ा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शास्त्रों में हमारे तीर्थक्षेत्रों की दिव्यता का जो वर्णन है। वैसी ही दिव्यता को पुनर्स्थापित करने के लिए प्रयासरत हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि अयोध्या में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा हुई और हम सबने उसे निहारा। यह सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि आज देश में एक ओर संस्कृति की पुनर्स्थापना हो रही है।

सावरकर सहित कवि नर्मद की पुण्यतिथि पर किया स्मरण

दूसरी ओर एयरपोर्ट एम्स निर्माण जैसे भव्य विकास कार्य हो रहे हैं। इसके अतिरिक्त उन्होंने अहमदाबाद के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में नगरजनों को शुभकामनाएँ दीं। साथ ही उन्होंने वीर सावरकर तथा कवि नर्मद की पुण्यतिथि पर उनका पुण्य स्मरण कर आज के दिन को अनूठा बताया। उन्होंने आगे कहा कि आज के दिन को वीरता का दिवस भी कहा जा सकता है। इसका कारण है। कि आज ही के दिन भारतीय वायुसेना ने बालाकोट  एयरस्ट्राइक कर आतंकवादियों को मुँहतोड़ जवाब दिया था। इस अवसर पर पूर्व उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल ने मंदिर निर्माणार्थ राज्य सरकार एवं गुजरात पवित्र यात्राधाम विकास बोर्ड की ओर से प्राप्त सहायता का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल का आभार व्यक्त किया।