Bihar news: बिहार की ये महिला करेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू संग चाय पर चर्चा 

Bihar news: बिहार की ये महिला करेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू संग चाय पर चर्चा 

Feb 26, 2024 - 18:20
 0  21
Bihar news: बिहार की ये महिला करेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू संग चाय पर चर्चा 

बेगूसराय। बिहार में म‎हिलाओं को आत्म‎निर्भरता का मंत्र देने वाली बुलबुल देवी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने चाय पर चर्चा के ‎लिए ‎दिल्ली बुलाया है। बता दें ‎कि ‎बिहार में पिछले कुछ वर्षों में गरीब परिवार की आय बढ़ाने और खास तौर से महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में जीविका की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। यही कारण है। कि बिहार में जीविका एक बड़ा ब्रांड बनकर उभरा है। अब इसी जीविका से जुड़ी एक महिला बुलबुल देवी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने चाय पर चर्चा करने के लिए 1 मार्च को दिल्ली बुलाया है।आमंत्रण मिलने के बाद से ही बुलबुल देवी खासा उत्साहित हैं। बुलबुल खुद भी जीविका से जुड़ी हुई हैं. और इससे जुड़ी अन्य महिलाओं को पशुपालन के साथ खेती सीखा कर आत्मनिर्भर बना रही हैं।

बेगूसराय जिले के मटिहानी प्रखंड के दियारा इलाके के बागडोव गांव की बुलबुल देवी एक साधारण परिवार की महिला हैं। बुलबुल वर्ष 2016 में जीविका से जुड़ी। इसके बाद पिछले सात साल से वह अलग-अलग काम करते हुए अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत कर रही है। बुलबुल देवी अब तक जीविका से जुड़ी लगभग 8 हजार महिलाओं को पशुपालन सीखा चुकी है। साथ ही महिलाओं को प्रगतिशील खेती करने के लिए भी आगे बढ़ा चुकी है।अपने इलाके में बुलबुल हर किसी की दीदी है। प्रशिक्षित महिलाओं ने भी इनका साथ दिया। और इन्हें अपने प्रखंड की परिवर्तन समूह की अध्यक्ष बनाया। आज वह बेगूसराय जीविका की रोल मॉडल दीदी के रूप में जानी जाती है। बुलबुल दीदी ने दिल्ली जाने से पहले मी‎डिया से बातचीत में बताया कि उनके इलाके की सबसे बड़ी समस्या यह है। कि लोगों के पास घर नहीं है। घर बनने के लिए अपनी जमीन नहीं है। ऐसे में उनका पहला मुद्दा यही होगा। दूसरा मुद्दा वह बिहार में बेरोजगारी को मानती हैं। इसे दूर करने के लिए भी वह राष्ट्रपति से इस मुद्दे पर बात करेंगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Newsdesk Digital media Head of City Today