paytm crisis update: पेटीएम से जुड़े मुद्दों पर ‎विचार कर सकता है एफआरबी 

paytm crisis update: पेटीएम से जुड़े मुद्दों पर ‎विचार कर सकता है एफआरबी 

paytm crisis update: पेटीएम से जुड़े मुद्दों पर ‎विचार कर सकता है एफआरबी 

कोलकाता।paytm crisis: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) का वित्तीय सूचना समीक्षा बोर्ड (एफआरआरबी) आने वाले समय में पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड से जुड़े मुद्दों पर विचार-विमर्श कर सकता है। आईसीएआई के एक व‎रिष्ठ अ‎धिकारी ने जानकारी देते हुए कहा कि एफआरआरबी इस समय प्रशासन संबंधी चिंताओं को लेकर शिक्षा प्रौद्योगिकी कंपनी बायजू के खातों की समीक्षा कर रहा है। और यह प्रक्रिया अच्छी तरह आगे बढ़ रही है। उन्होंने बताया ‎कि अभी तक हमने पेटीएम मुद्दे पर विचार नहीं किया है। लेकिन निकट भविष्य में एफआरआरबी की बोर्ड बैठक होगी। और जरूरत पड़ने पर उचित कार्रवाई पर विचार किया जाएगी। उन्होंने कहा ‎कि आईसीएआई की एफआरआरबी समेत नवनिर्वाचित समितियों की मार्च से बैठकें शुरू होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि एफआरआरबी यह फैसला कर सकता है कि भुगतान बैंक के बहीखातों की जांच जरूरी है या नहीं।