मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक अधिक बारिश का अलर्ट किया जारी
मध्यप्रदेश में पिछले कुछ दिनों से बारिश जारी है। दरअसल, वर्तमान में प्रदेश में कई मौसम प्रणालियां सक्रिय हैं, जिसके कारण वातावरण में नमी बढ़ रही है और बारिश की संभावना जताई जा रही है।
मध्यप्रदेश मौसम अपडेट: गुरुवार को मध्यप्रदेश में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। बीते 24 घंटों में राज्य के कई जिलों में बारिश की घटना देखी गई। ग्वालियर, चंबल, सागर संभागों के कई जिलों में जमकर बारिश हुई, जबकि उज्जैन, शहडोल संभागों के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हुई।
भोपाल, इंदौर, और जबलपुर संभागों के कुछ जिलों में तेज बारिश रही। वही मौसम विभाग ने आज, भोपाल, विदिशा, रायसेन, सिहोर, राजगढ़, नर्मदापुर, बैतूल, हरदा, खंडवा, खरगौन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, अगरमालवा, मंदसौर, ग्वालियर, दतिया, भिंड, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, और जबलपुर जिलों में बारिश का अलर्ट जारी है।
बतादे कि, मौसम प्रणालियाँ वर्तमान में सक्रिय हैं, और राज्य में बारिश की संभावना अगले पांच दिनों तक बनी रहेगी। निवाड़ी के पृथ्वीपुर में आज न्यूनतम 19.8 डिग्री सेल्सियस तक तापमान गिरा, जबकि अधिकतम तापमान नर्मदापुरम के पंचमड़ी में 35.1 डिग्री सेल्सियस था।
जुलाई महीने में अब तक प्रदेश में सीजन की 40 फीसदी बारिश हो चुकी है और इस महीने के अंत तक 106 फीसदी बारिश की संभावना है।
Newsdesk