Dunki: शाहरुख खान की फिल्म ‘डंकी’ हुई रिलीज
Dunki: Shahrukh Khan's film 'Dunki' released
Dunki : बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान की नई फिल्म ‘डंकी’ ने आज सिनेमाघरों में धमाल मचा दिया है। 'डंकी’ मूवी को लेकर किंग खान के फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज दिखा जा रहा है। फिल्म ‘डंकी’ के फर्स्ट डे, फर्स्ट शो को देखने के लिए थिएटर्स के बाहर लोगों की भारी भीड़ देखी गई है। मुंबई के गेयटी गैलेक्सी थिएटर में भी 'डंकी’ मूवी के फर्स्ट डे, फर्स्ट शो के लिए फैंस का उत्साह देखा गया है।
बता दें कि 'डंकी' का डायरेक्शन राजकुमार हिरानी ने किया है, और फिल्म में शाहरुख खान के अलावा तापसू पन्नू, बोमन ईरानी और विक्की कौशल सहित कईं कलाकार अहम किरदारों में नजर आएंगें. ये फिल्म सिनेमाघरों में 21 दिसंबर को रिलीज होगी. वहीं प्रभास की 'सालार' का निर्देशन प्रशांत नील ने किया है।
डंकी की स्टोरी पंजाब के चार युवाओं की है जो विदेश जाना चाहते हैं. विदेश में भी लंदन जाना चाहते हैं. उनकी कुछ मजबूरियां और वह उनसे पैसा कमाकर लड़ना चाहते हैं. बेशक जिंदगी इतनी आसान नहीं है. शाहरुख खान उनकी जिंदगी में आते हैं और उनकी मदद करने की कोशिश करते हैं. कॉमेडी होती है और ट्रेजेडी भी नजर आती है. इस सब के बीच डंकी कुछ कुछ थ्री ईडियट्स जैसी नजर आने लगती है। फिर शाहरुख खान उन्हें डंकी रूट से लंदन लेकर जाता है। फिल्म में काफी कुछ होता है। नहीं देखने को मिलती है तो एक्टिंग, कहानी और मजबूत डायरेक्शन. फिल्म का फर्स्ट हाफ कुछ हंसाता है. सेकंड थकाता है और अंत आते-आते सब मजाक बन कर रह जाता है।
Newsdesk