Sugandha Mishra baby: कॉमेडियन सुगंधा मिश्रा बनीं मां, पति संकेत भोसले ने हॉस्पिटल से ही शेयर कर दिया वीडियो

Sugandha Mishra baby: मशहूर हुईं कॉमेडियन, सिंगर और एक्ट्रेस सुगंधा मिश्रा मां बन गई हैं.  एक्ट्रेस सुगंधा मिश्रा ने हाल ही में एक प्यारी सी बच्ची को जन्म दिया है। इस खुशी की खबर को डॉ. संकेत भोसले ने साझा किया है। संकेत ने खुशी जाहिर की है कि वे एक प्यारी सी बच्ची के पैरेंटंस बन गए हैं। संकेत भोसले को ज्यादातर लोग संजय दत्त की मिमिक्री के लिए जानते हैं। 

आपको बता दें कि सुगंधा मिश्रा और संकेत भोसले अप्रैल 2021 को शादी के बंधन में बंधे थे. इसके बाद सुगंधा ने अक्टूबर में अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया. एक्ट्रेस लगातार अपना प्रेग्नेंसी पीरियड एन्जॉय करते हुए सोशल मीडिया पर कई फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहीं. अब दोनों अपने पहले बच्चे के माता-पिता बन गए हैं। सुगंधा और संकेत को जिंदगी के इस नए पड़ाव के लिए ढेरों शुभकामनाएं मिलने लगी हैं. आम फैंस के अलावा कई मशहूर हस्तियों ने भी दोनों को बधाई दी है.