ED Raids: केजरीवाल के पीए स‎हित आप के कई नेताओं के यहां ईडी ने की छापेमारी

ED Raids: केजरीवाल के पीए स‎हित आप के कई नेताओं के यहां ईडी ने की छापेमारी

ED Raids: केजरीवाल के पीए स‎हित आप के कई नेताओं के यहां ईडी ने की छापेमारी

ED Raids: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निजी सचिव और आम आदमी पार्टी से जुड़े लोगों के परिसरों पर ईडी की छापेमारी का एक्शन मंगलवार को सुबह दिल्ली में देखा गया। इसके पहले ही आम आदमी पार्टी ने दावा किया कि ईडी ने उनके राज्यसभा सांसद एनडी गुप्ता के घर पर भी छापेमारी की है। मंत्री आतिशी ने 10 बजे बड़ा खुलासा करने का दावा किया है। सूत्रों के मुताबिक ईडी की टीम 10 से अधिक ठिकानों पर सर्च ऑपरेशन की कार्रवाई कर रही है। मुख्यमंत्री केजरीवाल के निजी सचिव बिभव कुमार के घर पर भी छापेमारी जारी है। इसके साथ ही, जल बोर्ड के पूर्व मेंबर रहे शलभ कुमार के घर पर भी तलाशी अभियान चल रहा है। मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में दिल्ली में आम आदमी पार्टी और उससे जुड़े नेताओं के घर पर ईडी का एक्शन जारी है।

इस एक्शन पर विभिन्न राजनीतिक नेताओं ने अपने विचार व्यक्त किए हैं। शिवसेना के नेता संजय राउत ने लोकतंत्र की हत्या का आरोप लगाते हुए कहा कि ईडी सरकार के खिलाफ बोलने पर पीछे हटा देती है। उन्होंने ईडी को भाजपा की एक्सटेंडेड शाखा बताया और कहा कि ईडी भाजपा किसी को मानती है। वहीं, कांग्रेस के नेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि चुनाव सामने है और मोदी जी की पार्टी हारने वाली है, लेकिन कांग्रेस डरने वाली नहीं है, और न हारने वाली है।