Bihar news: बिहार में भी भोजपुरी फिल्म सिटी की मांग
Bihar news: बिहार में भी भोजपुरी फिल्म सिटी की मांग
समस्तीपुर। Bihar news: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश में फिल्म सिटी को बढ़ावा दे रहे हैं। बिहार में भी भोजपुरी फिल्म सिटी बननी चाहिए। भाजपा सांसद रवि किशन ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार से इसकी मांग की है। इसको लेकर वह मुख्यमंत्री से मिलने वाले हैं। रवि किशन सोमवार को यहां एक निजी कार्यक्रम में पहुंचे थे। मीडिया से उन्होंने कहा कि जैसे उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ फिल्म सिटी को बढ़ावा दे रहे हैं बिहार में भी ऐसा होना चाहिए।
उन्होंने कहा कि भोजपुरी सिनेमा को सब्सिडी भी मिलनी चाहिए और कलाकारों को बढ़ावा मिलना चाहिए। हम गोरखपुर में यह काम कर रहे हैं। इसके लिए हम जल्द बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से भी मिलेंगे। रवि किशन ने विपक्षी गठबंधन के सवाल पर कहा कि कांग्रेस की जिंदगी झंड हो गयी है। आज बिहार की वजह से ही हम हैं। हम बिहार के मुख्यमंत्री से भोजपुरी कलाकार की खातिर सोचने के लिए कहेंगे। बिहार में भी विकास हो किसी प्रकार का भ्रष्टाचार न हो यहां भी भोजपुरी फिल्म सिटी बने। रवि किशन कहते हैं कि मोदी जी, योगी जी और मेरे संसदीय क्षेत्र में जितना कार्य हुआ वह पूरे उत्तरप्रदेश में दिख रहा है। हम 5 साल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सीखे हैं कि गरीबों की आखिरी पंक्ति के गांव का कल्याण कैसे हो।
Newsdesk