सोने और चांदी की कीमत में ठंडक

अमेरिका-चीन व्यापार वार्ता में नरमी और भारत-पाकिस्तान के बीच भू-राजनीतिक तनाव कम होने से भारत में सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट आई। एमसीएक्स पर 10 ग्राम सोना 92,480 रुपये और 1 किलो चांदी 95,297 रुपये रही। वैश्विक मांग, करेंसी दर, ब्याज दरें और सरकारी नीतियां जैसे कारक इन कीमतों को प्रभावित करते हैं।

सोने और चांदी की कीमत में ठंडक

अमेरिका और चीन के बीच व्यापार वार्ता में नरमी और भारत-पाकिस्तान के बीच भू-राजनीतिक तनावों में कमी आने की वजह से भारत के सराफा बाजारों में सोमवार को सोने और चांदी के दामों में गिरावट दर्ज की गई है। सोमवर को सुबह की शुरुआत में मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर 10 ग्राम सोने का भाव 92,480 था, जबकि एक किलोग्राम चांदी की कीमत 95,297 दर्ज की गई। 

वहीं इंडियन बुलियन एसोसिएशन की वेबसाइट पर जारी आंकड़ों के मुताबिक 24 कैरेट सोना 92,880 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 85,140 प्रति 10 ग्राम रहा। चांदी की बात करें तो 999 फाइन सिल्वर की कीमत 95,490 प्रति किलोग्राम रही। सोने और चांदी की कीमतों में घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों ही तरह के विभिन्न कारकों के कारण लगातार उतार-चढ़ाव होता रहता है। दुनिया भर में मांग, करेंसी एक्सचेंज रेट, ब्याज दर, सरकारी नीतियां, और ग्लोबल इवेंट्स जैसे कारक उनके मूल्य को महत्वपूर्ण रूप से प्रभावित कर सकते हैं।