Bihar Floor Test : नीतीश सरकार का फ्लोर टेस्ट, विधानसभा स्पीकर ने दिया इस्तीफा
Bihar Floor Test : नीतीश सरकार का फ्लोर टेस्ट, विधानसभा स्पीकर ने दिया इस्तीफा
Bihar Floor Test : नीतीश कुमार और बिहार की राजनीति के लिए आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण है। क्योंकि आज नीतीश सरकार का फ्लोर टेस्ट होना है। यानि की बिहार विधानसभा में नीतीश सरकार को बहुमत साबित करना होगा।जिसको लेकर विधानसभा में कार्यवाही जारी है, और सभी दलों के विधायक सदन में पहुंच गए हैं। लेकिन इस बीच विधानसभा के अध्यक्ष स्पीकर अवध बिहारी चौधरी ने इस्तीफा दे दिया है। आपको बता दें कि बिहार विधानसभा के अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया। इसके बाद उन्होंने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। अवध बिहारी चौधरी ने वोटिंग से पहले ही अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इस समय सदन की कार्यवाही उपसभापति चला रहे हैं। यह अविश्वास प्रस्ताव बीजेपी विधायक नंद किशोर यादव ने सदन के पटल पर रखा।
वहीं आरजेडी के 3 विधायक एनडीए खेम में पहुंच गए हैं। अब एनडीए और महागठबंधन के बीच शह-मात का खेल जारी है। दोनों ही गठबंधनों की तरफ से अपने-अपने विधायकों को साधने का प्रयास जारी है। पिछले कुछ दिनों में इस बात की आशंका जताई जा रही है। कि जदयू और बीजेपी के कुछ विधायक विद्रोह कर सकते हैं। नीतीश कुमार के अगुवाई वाली जनता दल (यूनाइटेड) ने रविवार को घोषणा की है। कि वह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ मिलकर नई सरकार बनाएगा। विश्वास मत से पहले बिहार की राजधानी में राजनीतिक पारा चढ़ रहा है, और सभी प्रमुख दल अपने विधायकों को एकजुट रखने की दिशा में काम कर रहे हैं। जिसके चलते भाजपा के 78 विधायकों को दो दिवसीय कार्यशाला में भाग लेने के लिए बोधगया में मौजूद रखा गया था। लेकिन राज्य की राजधानी में उन्हें वापस बुलाया गया है। नीतीश कुमार को अपनी सरकार को बचाने के लिए122 विधायकों के समर्थन की जरूरत है।
Newsdesk