Ashok Chavan: चुनाव के पहले कांग्रेस को लगा झटका, वरिष्ठ नेता अशोक चव्हाण ने पार्टी से दिया इस्तीफा

Ashok Chavan: चुनाव के पहले कांग्रेस को लगा झटका, वरिष्ठ नेता अशोक चव्हाण ने पार्टी से दिया इस्तीफा

Ashok Chavan: चुनाव के पहले कांग्रेस को लगा झटका, वरिष्ठ नेता अशोक चव्हाण ने पार्टी से दिया इस्तीफा

Maharashtra Politics: लोकसभा चुनाव के करीब आते ही सियासी हलचल तेज हो गयी। पार्टियों में उथल पुथल का दौर जारी है। हाल ही में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक चव्हाण ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर से मुलाकात के बाद इस्तीफा दे दिया। अब चव्हाण की बीजेपी में शामिल होने की चर्चाएं हैं। आपको बता दें कि अशोक चव्हाण महाराष्ट्र के बड़े मराठा कांग्रेस नेता हैं, और पहले भी महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। उनका पहला कार्यकाल दिसंबर 2008 से नवंबर 2009 तक रहा। उसके बाद उन्होंने दूसरे कार्यकाल में नवंबर 2009 से नवंबर 2010 तक महाराष्ट् मुख्यमंत्री के रूप में काम किया। कांग्रॅेस पार्टी अबी लगातार झटकों भरें दौर से गुजर रही है। क्योंकि लोकसभा चुनावों में अब सिर्फ कुछ ही महीनें शेष बचे है। और इसी बीच अशोक चव्हाण जैसे अनुभवी कांग्रेसी नेता का इस्तीफा देना पार्टी के लिए बड़ा झटका है। चव्हाण के इस्तीफे से पहले मुंबई कांग्रेस के प्रमुख और गांधी परिवार के करीबी मिलिंद देवड़ा भी इस्तीफा दे चुके हैं। पार्टी हाल ही में हुए बाबा सिद्दीकी के इस्तीफे से भी अब तक उभर ही रही थी। कि अब एक और बड़े नेता के इस्तीफे ने पार्टी की महाराष्ट्र में मुश्किलें बढ़ा दी हैं। पूर्व महाराष्ट्र मुख्यमंत्री के इस्तीफे पर उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा है, कि कई बड़े नेता अब भाजपा में शामिल होना चाहते हैं, खासकर कांग्रेस के कई नेता हमारे संपर्क में हैं। उन्होंने कहा है, कि कांग्रेस के कई नेता पार्टी के नेतृत्व से नाराज हैं, और वहाँ घुटन का माहौल है। वे बहुत जल्द और नेताओं के नाम बताने की बात की है।