Sugarcane Price Hike: आंदोलन के बीच किसानों के लिए आ सकती है खुशखबरी! सरकार कर सकती है ऐलान…

Sugarcane Price Hike: आंदोलन के बीच किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी! सरकार कर सकती है बड़ा ऐलान…

Sugarcane Price Hike: आंदोलन के बीच किसानों के लिए आ सकती है खुशखबरी! सरकार कर सकती है ऐलान…
नई दिल्ली।Sugarcane Price Hike बुधवार को पंजाब में चल रहे किसान आंदोलन के बीच, केंद्र सरकार ने गन्ने की कीमतों में वृद्धि का ऐलान करने का संभावना है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आज कैबिनेट की बैठक में 2024-25 के लिए गन्ने की Fair Remunerative Price (FRP) पर चर्चा हो सकती है। जिसमें FRP को 315 से 340 रुपये प्रति क्विंटल तक बढ़ाया जा सकता है।मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार किसान पंजाब-हरियाणा बॉर्डर पर डेरा डाले हुए कई दिन हो गए है।किसान अभी भी अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं। सिंधु बॉर्डर पर दिल्ली पुलिस ने किसान आंदोलन की सुरक्षा बढ़ा दी है। जिसमें पुलिस ने दो लेयर सुरक्षा बढ़ाई है। और पत्थरों की बैरिकेडिंग के लिए चार अलग-अलग कंटीली तार लगाई है। शंभू बॉर्डर पर पुलिस ने उग्र किसानों पर ड्रोन से आंसू गैस के गोले दागे हैं। आपको बता दें कि शंभू बॉर्डर पर किसानों के दिल्ली कूच के दौरान शनिवार को तनावपूर्ण हालात उत्पन्न हुए थे। पुलिस को स्थिति नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा ने किसानों से बातचीत की पेशकश की और उन्हें शांतिपूर्ण समाधान के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने सरकार की चर्चा के लिए खुले मन से तैयारी जताई और किसानों से शांतिपूर्ण तरीके से समाधान निकालने की अपील की।