Indian women's hockey: राउरकेला में नीदरलैंड से भिड़ेगी भारतीय महिला हॉकी टीम
Indian women's hockey: राउरकेला में नीदरलैंड से भिड़ेगी भारतीय महिला हॉकी टीम
राउरकेला।Indian women's hockey: भारतीय महिला हॉकी टीम 14 फरवरी को एफआईएच हॉकी प्रो लीग 2023/24 में अपना छठा मैच नीदरलैंड के साथ खेलेगी। भारतीय टीम के लिये एफआईएच हॉकी प्रो लीग 2023/24 का अब तक सफर बेहद कठिन रहा है। जहां उसे अपने पांच में से चार मैच में हार का सामना करना पड़ा है। चीन के खिलाफ अपने पहले मैच में 1-2 से हार झेलने के बाद भारतीय महिलायें नीदरलैंड्स से 1-3 से और ऑस्ट्रेलिया से 0-3 से हार गई। हालांकि भुवनेश्वर में अपने अंतिम मैच में उसे संयुक्त राज्य अमेरिका के खिलाफ 3-1 से जीत मिली। राउरकेला चरण के अपने पहले मैच में भारत ने खेल की शुरुआत में बढ़त ले ली। लेकिन चीन ने जोरदार वापसी करते हुए खेल 2-1 से जीत लिया।
भारतीय कप्तान सविता ने कहा “हमें वो परिणाम नहीं मिले जो हम चाहते थे, लेकिन मेरा मानना है कि हमारे पास अच्छा प्रदर्शन करने और अपनी तरफ से कुछ अंक हासिल करने के लिए आवश्यक सब कुछ है। मुझे लगता है। कि हम टुकड़ों-टुकड़ों में अच्छा खेल रहे हैं, इसलिए यदि हम इसमें और अधिक निरंतरता ला सकें, तो हम निश्चित रूप से और अधिक गेम जीत सकते हैं। विश्व की नंबर एक टीम नीदरलैंड को भारतीय महिला हॉकी टीम पर बढ़त हासिल है। नीदरलैंड ने पूरे टूर्नामेंट में अपनी क्षमता की झलक दिखाई है। नतीजे भारत के पक्ष में नहीं रहे हैं। लेकिन जब वे बुधवार को डच टीम से खेलेंगे तो वे इसे पलटने और तालिका में ऊपर जाने की कोशिश करेंगे। वहीं दूसरी और भारतीय कोच जेनेके शोपमैन ने कहा, “नीदरलैंड एक गुणवत्ता टीम है। लेकिन हमारे पास प्रतिभा या क्षमता की कमी नहीं है। हम अपनी हॉकी की तीव्रता को उच्च रखते हुए धैर्य रखेंगे और हमारे पास जो भी स्कोरिंग अवसर होंगे उन्हें भुनाने का प्रयास करेंगे।”भारतीय महिला हॉकी टीम 14 फरवरी को राउरकेला के बिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम में भारतीय समयानुसार 1930 बजे नीदरलैंड से भिड़ेगी।
Newsdesk