Bihar News: बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी ने दिया इस्तीफा
Bihar News: बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी ने दिया इस्तीफा
पटना।Maheshwar Hazari Resigns: बिहार की राजधानी पटना से बड़ी खबर सामने आ रही है, बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी ने बुधवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। बिहार विधानसभा सचिवालय की अधिसूचना के अनुसार महेश्वर हजारी ने आज उपाध्यक्ष का पद त्याग दिया है। हजारी के पद त्यागने के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका है। हजारी राज्य में सत्तारूढ जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के कल्याणपुर विधानसभा सीट से विधायक है। बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार का काम जल्द ही पूरा होने वाला है। नीतीश कुमार की नेतृत्व में चल रही सरकार में अब आठ मंत्री हैं। लेकिन चर्चा विस्तार की है। इसे तेज करने के लिए और लोकसभा चुनाव के दौरान बहुत जल्द ही मंत्रिमंडल में नए चेहरों को शामिल किया जाएगा। जदयू के सूत्रों के अनुसार पुराने मंत्रियों को रिपीट किया जाएगा और कुछ नए चेहरों को भी जोड़ा जा सकता है। यह नये मंत्रिमंडल के साथ-साथ कुछ जातीय और क्षेत्रीय समीकरणों को ध्यान में रखते हुए किया जाएगा।
Newsdesk