हेमंत सोरेन को फ्लोर टेस्ट में हिस्सा लेने कोर्ट से मिली इजाजत
हेमंत सोरेन को फ्लोर टेस्ट में हिस्सा लेने कोर्ट से मिली इजाजत
रांची। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अब 5 फरवरी को विश्वास मत के लिए विधानसभा में होने वाले विशेष सत्र में हिस्सा ले सकेंगे। दरअसल फ्लोर टेस्ट में हिस्सा लेने के लिए कोर्ट ने उन्हें इजाजत दे दी है।
गौरतलब है कि झारखंड में हेमंत सोरेन के जेल जाने पर चंपई सोरेन मुख्यमंत्री की शपथ ले चुके हैं और उन्हें 5 फरवरी को विश्वास मत हासिल करने के लिए फ्लोर टेस्ट से गुजरना है। इससे पहले कैबिनेट बैठक के बाद ही मंत्री आलमगीर आलम ने यह बताया था और कहा था कि झामुमो के नेतृत्व वाले गठबंधन द्वारा बहुमत साबित करने शक्ति परीक्षण 5 फरवरी को दो दिवसीय विधानसभा सत्र के पहले दिन होगा। उक्त कैबिनेट की बैठक मुख्यमंत्री चंपई सोरेन की अध्यक्षता में हुई थी और तभी यह फैसला लिया गया था। यहां बतलाते चलें कि कैबिनेट ने बहुमत हासिल करने 5 और 6 फरवरी वाला दो दिवसीय विधानसभा सत्र बुलाया है। इस सत्र के पहले दिन चंपई सरकार विश्वास और बहुमत का प्रदर्शन करेगी। इसके साथ ही 9 से 29 फरवरी तक चलने वाला बजट सत्र रद्द कर दिया गया।
Newsdesk