Nitish Kumar Oath Ceremony: नौवीं बार नीतीश कुमार ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ,कहा- अब हमेशा साथ रहेंगे

Nitish Kumar Oath Ceremony: नौवीं बार नीतीश कुमार ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ,कहा- अब हमेशा साथ रहेंगे

Nitish Kumar Oath Ceremony: नौवीं बार नीतीश कुमार ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ,कहा- अब हमेशा साथ रहेंगे

Nitish Kumar Oath Ceremony: नीतीश कुमार ने नौवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण कर रविवार को बताया कि वे पहले भी भाजपा के साथ पहले भी रहे हैं, फिर कुछ समय के लिए अलग हो गए थे। लेकिन अब फिर से साझेदारी कर साथ हैं। उन्होंने बताया कि उनके साथ आठ मंत्रियों ने शपथ ली है, और बाकी लोगों को भी शपथ लेने का आदेश जल्द ही जारी किया जाएगा। साथ ही पीएम मोदी ने नीतीश कुमार समेत सभी मंत्रियों को बधाई दी। जिसके बाद नीतीश ने ट्वीट करके प्रधानमंत्री का आभार जताया। उन्होंने कहा कि उन्हें दी गई बधाई और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद एवं बिहारवासियों की ओर से भी आभार व्यक्त किया। नीतीश ने यह भी जताया कि नई सरकार के गठन के साथ-साथ उनका मूल उद्देश्य जनता की सेवा करना है। और नई सरकार की साझेदारी से राज्य के विकास में गति प्रदान करना है। 

पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के विकास के दावे को लेकर सवाल उठाए जाने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि वे बिहार के विकास और प्रगति के लिए काम करते हैं, और इसी काम को जारी रखेंगे। उन्होंने अपने पूर्व कार्यकाल की बात की और दावा किया। कि अब उनका लक्ष्य भी वहीं है।आपको बता दें कि नीतीश कुमार ने नौवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। जिसमें सम्राट चौधरी विजय कुमार सिन्हा सहित अन्य आठ लोगों ने भी मंत्री पद की शपथ ली।